फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम को मन से पुकारने वाला पाप मुक्त रहता है

मां गंगा सेवा समिति एवं श्रीराम नाम लेखन समिति के संयुक्त तत्वावधान में डाकतार कॉलोनी के बमबम चौराहा स्थित मैदान पर हो रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन रविवार को नैमिषराण्य धाम से आईं कथा व्यास कनक पांडेय नारद मोह, नारद का भगवान विष्णु को श्राप देना व राजा दशरथ के संतान न होने की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को मन से पुकारने वाला पाप मुक्त रहता है और पुण्य की ओर बढ़ता है। कथा के दौरान उन्होंने दुनिया चले न श्रीराम के बिना, रामजी चले न हनुमान के बिना.. भजन सुनाया, जिसे सुनकर भक्त थिरकने लगे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम हर जगह है, बस उन्हें मन से पुकारने की आवश्यकता है, जो भी प्राणी उन्हें अपने निकट रखता है वह सदैव पाप से मुक्त रहता है और पुण्य की ओर बढ़ता जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम में सभी देव समाहित हैं। अपने व्यस्त जीवन से समय निकाल कर परिवार के साथ श्रीराम कथा जरूर सुननी चाहिए। कथा के दौरान सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। वहीं, कथा के दौरान हनुमंत धाम के सदस्यों ने कथा व्यास कनक पांडेय को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजीव मिश्रा, डॉ. एसजी शुक्ला, राजेंद्र मिश्र, पुरूषोत्तम, वीरेंद्र मिश्रा, मुकेश, प्रदीप, संजय बाजपेई, प्रकाश मिश्रा, त्रिलोकीनाथ दीक्षित, श्रीकांत पांडे, घनश्याम सिंह व रामकिशन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें