फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, शैलपुत्री की आराधना कर मांगी खुशहाली

शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Mar 2025 10:39 PM IST

चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की आराधना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, घरों में भी लोगों ने कलश स्थापना कर पूजा अर्चना की। राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में पहले दिन लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। देर रात तक मंदिर और घरों में माता के जगराता कार्यक्रम हुए। रविवार सुबह चार बजे से ही प्राचीन दुर्गा मंदिर के बाहर लोगों की लंबी कतार लग गई। सुबह पांच बजे मंदिर के पट खुलने के साथ ही मां की महाआरती हुई। लोगों ने मां दुर्गा को ध्वजा, नारियल, चुनरी, चूड़ी, पुष्प, मिष्ठान आदि का भोग लगाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें