पितृपक्ष की अष्टमी पर रविवार सुबह नगर के बालू घाट, आनंद घाट, नमामि गंगे घाट, कंट्रोल घाट, जाजमऊ चंदन घाट पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। गंगा स्नान करने के बाद पूर्वजों का तर्पण कर दान-पुण्य किया। पंडा संतोष तिवारी व राजू तिवारी ने बताया कि विधि विधान के साथ तर्पण कराए गए। वहीं, नगर पालिका की ओर से घाटों के आसपास साफ सफाई कराई गई।