हैलट ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी है। मेडिसिन विभाग में सर्वाधिक भीड़ है। इस विभाग में उल्टी, दस्त, बुखार, घबराहट आदि के मरीज ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। किडनी, लीवर, हार्ट, डायबिटीज के मरीजों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो रही है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर जेएस कुशवाहा ने इस तरह के मरीजों को इस मौसम में घर से बाहर न निकलने, ठंडक में रहने, सादा खाना खाने, तरल पदार्थ पानी प्रचुर मात्रा में लेने की सलाह दी।