फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल रिटर्न में नहीं हो पाएगा अब सुधार, जीएसटी कमेटी के चेयरमैन ने दी जानकारी

शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Sep 2025 12:06 PM IST

मर्चेंट चैंबर ऑफ उप्र की जीएसटी कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जीएसटीएन पोर्टल के अनुसार जुलाई 2025 के जीएसटी रिटर्नों के मामले में जीएसटीआर 3बी में प्रदर्शित हो रही आउटवर्ड लायबिलिटी की राशि अब संशोधित नहीं की जा सकेगी। अभी तक जीएसटीआर 3बी में ऑटो-पॉपुलेटिड डाटा संशोधित किया जा सकता था। इस कारण यदि कोई त्रुटि या गलत आंकड़े प्रदर्शित होते थे तब कारोबारी उसे अपने जीएसटी के फाइनल रिटर्न में संशोधित कर सुधार कर लेता था। अब ऐसा नहीं हो पाएगा। कारोबारियों एवं सेवाप्रदाताओं को जीएसटीआर एक भरते समय सावधानी बरतनी होगी। डाटा को संशोधित करने के लिए अब जीएसटीआर एकए में संशोधन कर अपलोड किया जा सकता है। तब यह संशोधित डाटा ही जीएसटीआर तीन बी में प्रदर्शित होगा। इसे टैक्स अवधि समाप्त होने के अगले महीने की 20 तारीख से पूर्व ही संशोधित करना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें