मंधना टिकरा मार्ग के चौड़ीकरण के तहत सड़क किनारे से पुराने बिजली के पोल हटाकर नए पोल पीछे करके तो बिजली विभाग ने लगवा दिए लेकिन पुराने पोल हटवाना भूल गया। सड़क के चौड़े के बाद पेम गांव से मंधना नाले के किनारे तक करीब 400 मीटर तक ये पुराने पोल सड़क के ठीक किनारे अभी भी हादसों को दावत दे रहे।