विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने नमामि गंगे घाट और आनंद घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पौधरोपण किया। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रजत पांडेय के निर्देश एवं वन विभाग के सहयोग से अभियान चलाया गया। कैडेट्स ने गंगा तट पर फैले प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की व घाट व नमामि गंगे पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। बटालियन के सूबेदार मेजर नवीन कुमार सिंह ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है।