शाम को भी सफाई कराने के विरोध में सोमवार को नगर निगम कर्मियों ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मियों की शाम की ड्यूटी का आदेश निरस्त करने की मांग की। नगर आयुक्त सुधीर कुमार को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त अनूप वाजपेयी को दिया। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने धमकी दी कि 13 तक मांग पूरी न हुई तो वे 14 फरवरी से सफाई कार्य ठप कर देंगे।