फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, गंगा मेला के जुलूस मार्ग की सफाई करवाने, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Shikha Pandey Updated Mon, 09 Mar 2026 09:41 PM IST

गंगा मेला के मद्देनजर सोमवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जुलूस मार्ग और तैयारियों का जायजा लिया। जुलूस मार्ग पर शिवाला में नालियां बजबजातीं और अतिक्रमण मिला। नगर आयुक्त ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को सफाई करवाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कोतवाली चौराहा, तिलक हाॅल, चूड़ी मार्केट शिवाला, मेस्टन रोड से मूलगंज तक जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। उन्हें शिवाला मार्केट के पास तिराहे में नालियां भरी मिलीं और खंभे के पास कूड़ा उठने के बाद भी गंदगी नजर आई। इस पर नगर आयुक्त ने तत्काल नालियों की सफाई कराने और समय से कूड़ा उठवाने के निर्देश दिए। शिवाला मार्केट और बड़ा चौराहा के आसपास स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण देख जोनल अधिकारी को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और दोबारा कब्जा न होने देने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने जुलूस रूट में हाल ही में कराए गए पैचवर्क का भी जायजा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें