फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में ज्यादातर पौधे सूखे, छुट्टा गोवंश भी पहुंचा रहे हैं नुकसान

Shikha Pandey Updated Sun, 19 Jul 2026 11:19 PM IST

ट्रांस गंगा सिटी के सेक्टर-दो में पौधरोपण अभियान के अंतर्गत एक सप्ताह पहले 12 जुलाई को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने पाकड़, बरगद, पीपल समेत कई प्रजातियों के पौधे रोपे थे। इस दौरान 550 पौधे रोपे गए थे। देखरेख न होने के कारण ज्यादातर सूखने लगे हैं। यहीं नहीं जिस स्थान पर एक वृक्ष मां के नाम की थीम पर पौधे रोपे गए थे, उन्हें गोवंश चर रहे हैं। पौधरोपण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने ट्रांस गंगा सिटी के सेक्टर-दो में पूजन करने के बाद पीपल, बरगद और पाकड़ जैसी प्रजातियों के पौधे रोपे थे। साथ ही उनकी नियमित देखरेख करने का आह्वान किया था। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग पनधारी यादव, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधियों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया था। एक सप्ताह के भीतर ही यहां के अधिकांश पौधे सूख गए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड तक नहीं लगाए गए। इसकी वजह से छुट्टा गोवंश भी उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। मालूम हो कि दो साल पहले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी इसी तरह से पौधे ट्रांस गंगा सिटी में रोपे थे, जिनका आज नामोनिशान तक नहीं है। उधर, इस बाबत एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो वन विभाग को पौधों को संरक्षित कराने के लिए कहा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें