मौसम विशेषज्ञ एसएन पांडेय के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कानपुर मंडल के सभी जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। फतेहपुर, उन्नाव और कानपुर समेत आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे हवा में नमी बढ़ने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना रहेगा।