समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में विधायक अमिताभ बाजपेई ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।