फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को किया सम्मानित, छात्रों की हौंसला अफजाई की

शिखा पांडेय Updated Tue, 27 May 2025 10:36 PM IST

रतनचंद खत्री सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुजैनी जी-ब्लॉक में मंगलवार को मेधावियों का सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पालीवाल डायग्नोस्टिक के प्रबंध निदेशक डॉ. उमेश पालीवाल रहे। उन्होंने विद्यालय के संरक्षक मदन मोहन धवन और बोर्ड परीक्षा के मेधावियों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को टेबलेट, साइकिल व घड़ी देकर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष हीरालाल खत्री ने छात्रों की हौंसला अफजाई की। विद्यालय के प्रबंधक डॉ आरसी कपूर ने विद्यार्थियों को बधाई दी। समारोह में प्रबंध समिति के सदस्य राधेश्याम सिंह, सुनील सिंह भदौरिया, खुशाल दास, डॉ. आरएस ठाकुर, आरएन जैन, डॉ. अंगद सिंह, संघ के प्रांत चालक भवानी भीख तिवारी, सुरेंद्र गेरा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें