फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे देर से पहुंची मेमू पैसेंजर ट्रेन, यात्री परेशान

Shikha Pandey Updated Sun, 15 Mar 2026 10:11 PM IST

कानपुर से गंगाघाट रेलवे स्टेशन होकर लखनऊ की ओर जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन रविवार को दो घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। बताया गया कि मेमू ट्रेन को रोककर एक्सप्रेस ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया, जबकि मेन रेल लाइन पर मालगाड़ी खड़ी रही। ट्रेन के विलंब से पहुंचने से यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। दोपहर 12:20 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली एलकेएम मेमू पैसेंजर ट्रेन दोपहर 2:20 बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर आईं। इस दौरान उन्नाव, अजगैन, जैतीपुर, हरौनी, अमौसी, मानकनगर और लखनऊ की ओर जाने वाले याात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें