फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महापौर ने की मेट्रो, नगर निगम, जलकल विभाग की बैठक

डबल पुलिया, कल्याणपुर, गुरुदेव मेट्रो स्टेशन के पास सीवरलाइनें टूटने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। विजयनगर में पाइपलाइन टूटने से हजारों लोग पानी के लिए परेशान हैं। ये शिकायत सोमवार को जलकल विभाग जोन छह के प्रभारी अभियंता ने संयुक्त बैठक में महापौर से की। महापौर ने दिए जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। तय हुआ कि नयागंज मेट्रो स्टेशन के पास नगर निगम पार्किंग संचालित करेगा। मेट्रो निर्माण कार्य के कारण हो रही दिक्कतों और उनके निस्तारण के संबंध में सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में यूपीएमआरसी, नगर निगम, जलकल विभाग, एनएचएआई के अधिकारियों की नगर निगम में बैठक हुई। जलकल विभाग जोन छह के अभियंता मोहम्मद शमीम ने कहा कि कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन, गुरुदेव स्टेशन, डबल पुलिया के पास सीवरलाइनें टूट गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें