इनरव्हील क्लब कानपुर इंडस्ट्रियल की ओर से मंगल स्तुति व भजन संध्या का आयोजन सिविल लाइंस स्थित होटल में किया गया। यहां कार्यक्रम की शुरूआत भगवान जगन्नाथ की पावन यात्रा से हुई। यहां सभी सदस्यों ने भगवान की प्रतिमाओं को विधिवत स्थापित किया। इसके बाद भजन संध्या की शुरूआत हुई, जिसमें भजन गायकों ने जय जगन्नाथ बोल, दुनिया से मैं हारा तो आया तेरे पास, भक्तों को दर्शन देते, करते उनके काम जैसे भजनों को गाकर सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी ने भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। यहां अध्यक्ष अलका भार्गव, सचिव रचना भार्गव, कोषाध्यक्ष भारती, इंदुलता गुप्ता, रश्मि कपूर, रचना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।