फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को मौत देने वाला युवक भेजा गया जेल

साढ़ थाना के रायपुर में बीते 10 दिसम्बर की शाम मुक्ता प्रसाद (50) खेत की तरफ से घर लौट रहे थे। तभी शराब के नशे में शिवप्रसाद उर्फ दन्ना यादव ने साइकिल में धक्का मार दिया था। धक्का लगते ही मुक्ता प्रसाद अनियंत्रित होकर पास ही गड़े खूंटे पर जा गिरे थे। जिनकी इलाज के दौरान 23वें दिन हैलट में मौत हो गई थी। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया आरोपी शिवप्रसाद उर्फ दन्ना को गांव किनारे से गिरफ्तार करने के बाद चिकित्सीय परीक्षण कराकर जेल भेजा है। आरोपी युवक को अपने किए में पछतावा है। उसने हंसी मजाक में साइकिल रोकने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें