मस्वानपुर स्थित मामा तालाब का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है। बहुत बड़े क्षेत्र में पहले मामा तालाब में लोगों को तालाब के चारों ओर घूमने फिरने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क की व्यवस्था की गई है। तालाब की बाउंड्री स्थित बड़ी संख्या में वृक्षारोपण भी किया गया है। कुछ महीनो में ही मामा तालाब के निर्माण का कार्य पूरा होते ही लोगों को आने-जाने व घूमने फिरने के लिए खोल दिया जाएगा।