फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 दिन बाद ओवरब्रिज पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू

Shikha Pandey Updated Thu, 23 Jul 2026 10:20 PM IST

ओवरब्रिज के ऊपर की स्लैब धंसने के बाद मरम्मत कार्य पूरा होने व लोड टेस्टिंग के बाद एनएचएआई ने गुरुवार को हल्के वाहनों के लिए ओवरब्रिज पर आवागमन चालू कर दिया। भारी वाहनों का आवागमन कुछ दिन बाद शुरू होगा। इस दौरान नई स्लैब डालकर मरम्मत कराने में 32 दिन आवागमन पूरी तरह बंद रहा। करीब चार वर्ष पहले लगभग 46 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज की स्लैब का एक हिस्सा 21 जून को धंस गया था। इसके बाद ओवरब्रिज पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। तब से भारी और हल्के वाहन सर्विस लेन से आवागमन कर रहे थे। बुधवार को विशेषज्ञों की टीम ने पहुंचकर नई स्लैब की लोड टेस्टिंग की। लोड टेस्टिंग के बाद गुरुवार को चार पहिया व दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया। हालांकि भारी वाहनों को कुछ दिन बाद ही ओवरब्रिज से निकलने की अनुमति दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें