फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा गोशाला में गोवंशों को उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं

नेतुआ गांव स्थित कान्हा गोशाला में गोवंशों को उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं दिख रहा है। गोशाला में न तो कूलर लगाए गए और नहीं फौव्वारा, जिससे गोवंश उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। छांव के लिए तिरपाल तक नहीं डाला गया है। ऐसे में गोवंशों को खुले में चटक धूप के बीच रहना पड़ रहा है। तत्कालीन ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने करीब 15 दिन पहले कान्हा गोशाला में गोवंशों की गर्मी से बचाव के लिए कूलर लगाने और टीन शेड में फौव्वारा एवं छांव के लिए तिरपाल डाले जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी व्यवस्था जस की तस है। कुछ दिन पहले ही नवांगतुक ईओ डॉ. राजेश कुमार ने नगर पालिका गंगाघाट का चार्ज संभाला है। तीन बार गोशाला का निरीक्षण करते हुए जल्द व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए है। लेकिन कोई असर नहीं दिख रहा। मालूम हो कि कान्हा गोशाला की क्षमता 250 गोवंश रखने की है, लेकिन इस समय करीब 300 गोवंश हैं। हालांकि निर्देश के बाद मंगलवार को ठेकेदार के मजदूर गोशाला पहुंचे है और व्यवस्थाएं दुरूस्त करने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें