फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट पर पार्किंग शुल्क खत्म, श्रद्धालुओं को मिल रही निःशुल्क सुविधा

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 24 Jul 2026 01:16 PM IST

बिठूर के ब्रह्मवर्त घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब वाहन पार्क करने के लिए शुल्क नहीं देना पड़ रहा है। 14 अप्रैल को अमर उजाला ने ब्रह्मवर्त घाट गेट पर मात्र 80 वर्गगज क्षेत्र में संचालित सशुल्क पार्किंग और उससे श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए पार्किंग ठेका समाप्त कर दिया। पहले करीब 80 वर्गगज की इस पार्किंग का ठेका लगभग चार लाख रुपये में उठता था और श्रद्धालुओं से वाहन खड़े करने के लिए शुल्क वसूला जाता था। अब पार्किंग ठेका समाप्त होने के बाद श्रद्धालु अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन निःशुल्क पार्क कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे जनहित में बड़ा कदम बताया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें