फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करवे और डिजाइनर थालियां लोगों को ज्यादा भा रहीं

शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Oct 2024 12:33 AM IST

करवाचौथ पर रविवार को सुहागिनें सात रंगों के रत्नों से जड़ी चांदनी छलनी से अपने चंदा को निहार कर व्रत खोलेंगीं। शिवाला के सुहाग बाजार में रंगबिरंगी छलनी ने सुहागिनों का मन मोह लिया। साथ ही चांद आकृतियों से सजा करवा भी खूब पसंद किया गया। चोखे लाल रंग की नीलम लिपस्टिक भी महिलाओं को अच्छी लगी। साथ ही सुहाग बाजार में सुर्ख मोहतरमा और रागिनी चूड़ियां भी खूब भाई। शनिवार को दोपहर जैसे-जैसे ढलती गई शिवाला बाजार परवान चढ़ता गया। शाम को हालात यह हो गए कि खरीदारी करने आईं सुहागिनों की भीड़ में तिल धरने के लिए जगह मुश्किल लगी। कॉस्मेटिक्स, चूड़ी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, करवा की थाली की दुकानों पर भीड़ लगी रही। इनमें उन सुहागिनों की संख्या अधिक रही, जिनकी शादी हाल ही में हुई है। करवाचौथ का उत्साह उनके सिर चढ़कर बोला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें