कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर स्थित ब्रह्मदेव चौराहे के पास एक निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग खोल रहा 35 वर्षीय युवक लोहे की रॉड (सब्बल) के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट से गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने शटडाउन लेकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।