इस वर्ष कम बारिश और बांधों से पानी न छोड़े जाने के कारण घाटमपुर के कटरी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर काफी कम है। पिछले साल 31 जुलाई तक बाढ़ की चपेट में आने वाले गांवों को इस बार राहत मिली है, वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान (103 मीटर) से काफी नीचे 89.29 मीटर पर दर्ज किया गया है।