फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वेतन वृद्धि और कटौती के विरोध में दो फैक्टरियों में श्रमिकों का हंगामा

रनियां औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह श्रमिकों की वेतन वृद्धि और कटौती संबंधी मांगों को लेकर दो अलग-अलग फैक्टरियों में हंगामे की स्थिति बन गई। खानचंदपुर मटियामऊ रोड स्थित टाइटेंट फैक्टरी, जहां ट्रेन के पार्ट्स बनाए जाते हैं, में श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में मजदूरों के एकत्र होने से फैक्टरी प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रबंधन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया और श्रमिकों की मांगों पर वार्ता की। श्रमिकों का कहना था कि बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है, इसलिए वेतनमान में वृद्धि की जानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें