कानपुर के जाजमऊ स्थित गज्जूपुरवा इलाके में एक टेनरी के स्प्रे डिपार्ट में वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। घटना के समय डिपार्ट में छह मजदूर काम कर रहे थे, जिन्होंने आग लगते ही मौके से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग से टेनरी को नुकसान पहुंचा है।