पनकी पावर हाउस के पास दुकानों के आगे निकली सड़क पर सुबह हुई बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर नाली का निर्माण न होने के कारण जल निकासी की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण यहां पर बरसात होने के बाद दुकानों के आगे पानी भर जाता है।