पांडुनगर गुरुद्वारे के पास गुरुवार दोपहर पानी की पाइप लाइन के एयर वॉल्व का नोजल टूटने से तेज धार के साथ फव्वारा फूट पड़ा। देखते-ही-देखते सड़क तालाब बन गई और आवागमन बाधित हो गया। लाखों लीटर पानी बहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां घंटों तक पानी सड़क पर बहता रहा।