फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा गांव स्थित प्राचीन श्री बाराद्वारी हनुमान मंदिर की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर रविवार को ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मंदिर की भूमि को सुरक्षित करने और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे कई बार प्रशासन और पुलिस से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला राजस्व से जुड़ा है जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें