कानपुर के भीतरगांव इलाके में उस समय हलचल मच गई, जब दोपहर के वक्त आसमान में कम ऊंचाई पर एक के बाद एक दो हेलीकॉप्टर उड़ते दिखाई दिए। हेलीकॉप्टरों की तेज गूंज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और उन्हें देखने लगे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा कौतूहल और चर्चा का माहौल बना रहा।