फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उत्तरीपुरा में कार गैराज में खड़ी दो कारें धू-धूकर जलीं

उत्तरीपुरा में पुलिस चौकी के करीब पुराने जीटी रोड किनारे स्थित एक गैराज में सोमवार रात करीब 9 बजे मरम्मत के लिए आईं दो कारों में एकाएक आग लग गई। आसपास के दुकानदार व निवासी जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में मामले की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार उत्तरीपुरा कसबे में पुरानी जीटी रोड पुलिस चौकी के समीप गोविंद की कार मरम्मत का गैराज है। रोज की तरह सोमवार देर शाम काम पूरा होने पर गोविंद श्रमिकों संग घर गए थे, रात करीब नौ बजे एकाएक मरम्मत के लिए आईं दो कारों में तेज धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने मामले की सूचना गोविंद और दमकल को दी। गोविंद और दमकल की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंचती तब तक दोनों कारें पूरी तरह जल चुकीं थी। उधर मामले में कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बिजली शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण आग लगने का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें