कानपुर के गोविंद नगर स्थित न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने चर्च पहुंचकर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की और शांति व सद्भाव की कामना की। प्रार्थना सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और विशेष आराधना के माध्यम से गुड फ्राइडे के महत्व को याद किया। चर्च परिसर में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने प्रभु यीशु के त्याग और प्रेम के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।