फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रांसपोर्ट नगर में बारिश से गोदामों में घुसा पानी, करोड़ों का माल भीगा

बारिश ने ट्रांसपोर्ट नगर के कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कटारिया ट्रांसपोर्ट समेत गांधी रोड लाइंस और अन्य कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदामों में पानी भर गया। जलभराव के कारण गोदामों में रखा करोड़ों रुपये का माल भीगकर खराब हो गया। बड़ी-बड़ी माल की गांठें पानी में डूबने से क्षतिग्रस्त हो गईं। बारिश के बाद ट्रांसपोर्ट नगर के अधिकांश गोदामों में जलभराव हो गया, जिससे माल की लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य भी प्रभावित रहा। ट्रांसपोर्टरों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और पूरे दिन गोदामों से पानी निकालने की मशक्कत करनी पड़ी। कटारिया ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष मनीष कटारिया ने बताया कि कुछ दिन पहले नगर निगम के अधिकारी नालियों और नालों का निरीक्षण करने आए थे, लेकिन इसके बाद भी सफाई और जल निकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। इसी लापरवाही के कारण बारिश का पानी गोदामों में भर गया और करोड़ों रुपये का माल खराब हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें