फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईवे पर खराब हुआ ट्रेलर, लगा दो किलोमीटर लंबा जाम, विधानसभा अध्यक्ष भी फंसे

महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली से तिवारीपुर के मध्य हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। महोली गांव के पास निर्माणाधीन इंटर कॉलेज में गिट्टी उतारने आया ट्रेलर का एक्सल टूटने से बीचो-बीच हाईवे पर खड़ा हो गया। जिससे जाम लग गया। वाहन उलटी दिशा में दौड़ते रहे। डोमनपुर में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी जाम में करीब 10 मिनट फंसे रहे। मौके पर मौजूद प्रशासन द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के काफिले को तिवारीपुर से घुमा कर उलटी दिशा से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया। जाम अभी भी लगा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें