कानपुर में यूपीपीसीएस एपीओ परीक्षा के बाद रावतपुर इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान से मध्यम स्तर का बताया।यूपीपीसीएस एपीओ परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, लेकिन परीक्षा खत्म होते ही कानपुर के रावतपुर स्थित श्री राम लाल इंटर कॉलेज के बाहर भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक जाम लग गया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार का पेपर इजी टू मॉडरेट रहा। कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे और परीक्षा में वन थर्ड की नेगेटिव मार्किंग भी लागू थी, जिससे कई अभ्यर्थियों ने सोच-समझकर सवालों का जवाब दिया। परीक्षा देने के लिए ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, लखनऊ समेत अन्य जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कानपुर पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होते ही एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बाहर निकलने से रावतपुर इलाके में ट्रैफिक दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई।