नाग पंचमी के अवसर पर भगवतदास घाट स्थित चंदू पहलवान अखाड़ा में पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में झांसी, फैजाबाद, कन्नौज समेत विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया और अखाड़े में अपने दांव-पेच दिखाए। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और स्थानीय लोग पहुंचे। अखाड़े में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए पहलवानों ने विभिन्न कुश्ती के दांव आजमाए और अपनी ताकत व कौशल का प्रदर्शन किया।