फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रामनवमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 45 जुलूसों के लिए अभेद्य सुरक्षा घेरा

प्रसून शुक्ला Updated Thu, 26 Mar 2026 12:30 PM IST

कानपुर में रामनवमी के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए कानपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सेंट्रल जोन में निकलने वाले 45 जुलूसों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी जुलूस मार्गों पर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के साथ-साथ प्रमुख धर्मस्थलों के आसपास विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस और संबंधित विभागों की टीमों ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर बिजली के तारों और पेड़ों की झुकी डालियों जैसी बाधाओं को पहले ही हटवा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें