गोविंद नगर स्थित दरगाह श्री पीर रतननाथ महाराज पेशावर वाले हर श्रीनाथ मंदिर में तीन दिवसीय अखंड रामायण पाठ व 32वें वार्षिक उत्सव का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान हवन, आरती, भजन-कीर्तन, माता की चौकी और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से आए हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मीरा मंडल की महिलाओं ने बिहारी जी के भजनों मेरे मन का मोहन तू दिलदार है, मेरी कुंज बिहारी से प्रीत जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, अयोध्या से आई भजन मंडली ने भगवान राम व हनुमान जी के भजनों से भक्तों को जयकारे लगाने पर विवश कर दिया। यहां आरोग्यधाम की ओर से निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हेमंत मोहन व डॉ. आरती मोहन ने 750 से अधिक मरीजों को निशुल्क दवाइयां दीं। इस मौके पर मंदिर के प्रधान रवि चोपड़ा, डॉ. संजय कपूर, सचिन आनंद शुक्ला, महामंडलेश्वर जितेंद्र महाराज, अजीत छाबड़ा, हरविंदर सिंह, पूर्व विधायक अजय कपूर आदि मौजूद रहे।