जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा आईएसएआर के सहयोग से 'जेनोविया' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्नातकोत्तर रेजिडेंट्स को इनफर्टिलिटी (बांझपन) और एआरटी कृत्रिम प्रजनन तकनीक) जैसी आधुनिक उपचार पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।