दिन में तेज धूप तथा रात में हो रही सर्दी की वजह से सेहत का मिजाज गड़बड़ हो रहा है। लोग रात्रि में स्वेटर जैकेट तथा कान में मफलर बांध के निकल रहे हैं। तो वहीं दिन में टी-शर्ट में ही घूम रहे हैं। जिससे सर्दी जुकाम का खतरा बढ़ रहा है। सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अविनाश यादव ने बताया कि दिन में कई दिन से तेज धूप हो रही है तथा सांझ ढलते ही तेज सर्दी शुरू हो जाती है। मौसम के बदलाव की वजह से बुखार तथा सर्दी जुखाम के मरीज तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में सर्दी से बचाव बेहद जरूरी है। खास करके छोटे बच्चे तथा बुजुर्गों की देखभाल अति आवश्यक है।