कल्याणपुर में मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया है।वही घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।ये वीडियो राजकीय उन्नयन बस्ती का बताया जा रहा है। वीडियो में एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं और पुरुष लाठी डंडों से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। वही बुरी तरह से घायल युवक राजकीय उन्नयन बस्ती निवासी आटो चालक निखिल बताया गया।जबकि दूसरे पक्ष से सोनू भी घायल है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मारपीट खत्म हो चुकी थी। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि दो युवक घायल है जिन्हें अस्पताल भेजा गया है,मारपीट करने वालों की वीडियो के आधार पर पहचान कराई जा रही है।