चकेरी के लाल बंगला बाजार से रविवार को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इससे पहले शनिवार को बाबा भोलेनाथ की हल्दी-मेहंदी रस्म श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। श्री बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से लाल बंगला स्थित काजी खेड़ा में हुए आयोजन में महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ को पहले हल्दी और फिर मेहंदी लगाई। मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक हल्दी गीत गाए और बाबा का शृंगार किया। कार्यक्रम में पूजा श्रीवास्तव, शिवनी, मोनी, नीतू, रचना, रेखा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। शिव बारात को लेकर क्षेत्र में भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।