घाटमपुर कस्बे में 46 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज की नई स्लैब की लोड टेस्टिंग बुधवार दोपहर से शुरू हो गई है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने मंगलवार से हल्के वाहनों का आवागमन शुरू होने का दावा किया था, जो तय समयसीमा में पूरा नहीं हो सका। अब 24 घंटे की लोड टेस्टिंग रिपोर्ट आने के बाद ही पुल पर वाहनों की आवाजाही को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।