बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे ठगी करन वाले गिरोह के छह लोगों को साइबर टीम, क्राइम ब्रांच और हनुमंत नगर थाना पुलिस ने पकड़ा। गिरोह युवाओं को विन मेकर आयुर्वेद प्राइवे लिमटटेड और धनवंतरी आयुर्वेदा में नौकरी का झांसा देकर उन्हें ठगता था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस म्शश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पकड़ गए लोगों के नाम रवींद्र यादव, कमलेश कुमार, रोहित शाव, मंगल शाक्य, राजू कुमार, संतोष पासवान हैं। ये लोग युवाओं को 20-25 हजार रुपये की नौकरी का लालच देकर उनसे 15 से 30 रुपये फीस व रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूलते थे। इनके पास छह मोबाइल फोन, ठगी से संबंधित चैटटे अलावा कई ऑडियो और वीडियो भी मिले हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों का पता किया जा रहा है।