फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बवाल के बाद हालात तनावपूर्ण, पीएसी तैनात

शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Dec 2025 06:01 PM IST

रूमा स्थित केआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑटोनॉमस नियमों को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोमवार को सर्वर रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है। आग की लपटें और धुआं उठते ही पूरे कैंपस में अफरा तफरी मच गई थी घटना के तुरंत बाद कॉलेज प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के पूरे कैंपस को बंद करने का फैसला लिया जिसके बाद मंगलवार सुबह से ही छात्रों का कैंपस छोड़कर गांव लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। करीब ढाई सौ से तीन सौ छात्र अपने बैग पैक कर हॉस्टल से निकलते दिखाई दिए। कैंपस के अंदर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना रहा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए परिसर में एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। छात्रों का विरोध कई दिनों से जारी है और ऑटोनॉमस नियमों को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉलेज के डायरेक्टर बृजेश वास्नेय ने बताया कि फिलहाल कैंपस को बंद किया गया है आगे की स्थिति का आकलन करने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा। सर्वर रूम में लगी आग ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है और छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें