फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जयकारों से गूंजा श्री कृपा धाम मंदिर, झूमे भक्त

शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jan 2026 11:06 PM IST

श्री कृपा धाम मंदिर इंडस्ट्रियल एरिया ने अपना 10वां स्थापना दिवस दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया। दूसरे दिन आयोजित भजन संध्या में दिल्ली से पधारे भजन गायक राहुल चौधरी ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर प्रांगण राधा श्री राधा-राधा के जयकारों से गूंज उठा और भक्त झूमने लगे। गायक ने बताया कि भजन और कथा सुनने और सुनाने वालों पर ठाकुर जी की विशेष कृपा होती है। इस दौरान राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-नारायण और राम दरबार का भव्य शृंगार किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। भजन संध्या में सुनील कपूर, सपना कपूर, पंकज झा, राजीव चतुर्वेदी, मिथलेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें