कानपुर। महाराजपुर के रूमा स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश, सरसौल द्वारा शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक श्रीराम जी ने कहा कि शिक्षक उस मोमबत्ती के समान होता है, जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और उनका योगदान सच्ची सेवा के रूप में देखा जाना चाहिए।