फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अनाथ बच्चों के सहारा बने एसडीएम, चार मासूमों को दिलाई सरकारी योजनाओं की मदद

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 15 May 2026 04:00 PM IST

कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र स्थित पुरवामीर गांव में चार अनाथ बच्चों के साथ हो रही बर्बरता और उपेक्षा की खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल राहत पहुंचाई। उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने कानूनगो अजीत कुमार सिंह और लेखपाल वीरेंद्र कुमार के साथ गांव पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और पूरे मामले की गहन जानकारी ली। करीब एक घंटे तक बच्चों से विधिवत बातचीत कर एसडीएम ने उनकी परिस्थितियों को गंभीरता से समझा और तत्काल कई विभागों को निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बच्चे बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे थे और स्वयं चूल्हे पर भोजन बनाने को मजबूर थे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत गैस सिलिंडर और चूल्हा उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई। साथ ही बच्चों के आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, मुख्यमंत्री बाल विकास योजना के तहत पात्र बच्चों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता, पास के विद्यालयों में प्रवेश, ड्रेस, कॉपी-किताबें, जूते-मोजे सहित आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें