सरसैया घाट स्थित गोकुल प्रसाद धर्मशाला में श्री दोसर वैश्य बिहारी जी मंडल के तत्वावधान में श्री जगन्नाथ जी महोत्सव के अंतर्गत महाप्रसाद छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ को पारंपरिक विधि-विधान से छप्पन भोग अर्पित किया गया। भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत माहौल में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। कलाकारों ने भक्ति भजनों पर मनमोहक शिव झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।