बिठूर कस्बे में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर पंचायत बिठूर के सफाई कर्मी कूड़े का निस्तारण करने के बजाय उसे मुख्य सड़क के किनारे ही फेंक दे रहे हैं। इसके चलते सड़क किनारे बड़े-बड़े कूड़े के ढेर लग गए हैं। मजबूरी में लोगों को इन्हीं गंदगी भरे ढेरों के पास से होकर गुजरना पड़ रहा है। कूड़े के कारण बदबू और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।